बहुत परेशान हूँ। मन में तूफान है। हम बहुत कुछ कर रहे हैं। लेकिन हालात बता रहे हैं कि बहुत कम काम कर रहे हैं। उतार रही हूँ मेरी परेशानी, सवालों को आप के सामने। देश के हालात गम्भीर हैं। अगर अभी भी देश का आवाम इस व्यवस्था के खिलाफ नही लड़ा, तो ये मोदी और शाह देश को आने वाले 4 सालों में बिल्कुल खत्म कर देंगे। जनता सोई हुई है। लोगों को नही पता कि ये सरकार क्या कुछ कर रही है। इस सोई हुई जनता को नही मालूम इनका ये अंदाज़ इनकी पीढ़ियों को बेहद तकलीफ देगा। आने वाली पीढ़ियाँ हमें कोसेंगी। इस सोई हुई जनता को फिलहाल टिक टाक, 2GB नेट खत्म करने से फुर्सत नही है। अरे भई, घर बैठने से अब बात नही बनेगी। ये आप के व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने से ये अपराध नही रुकने वाले। हुक्मरानों को सवाल करो। देश को चलाने वाले बलात्कारियों को बचाते हैं, उन्हें अपनी टिकट देते हैं। ये सरकार महिला विरोधी है। देश की जीडीपी गिर चुकी है। आज देश को धर्म के नाम पर बाँटा जा रहा है। एक भीड़, जिसका कोई विचार नही, किसी भी व्यक्ति को पकड़ कर पीट रही है और उस व्यक्ति को जान से मार देती है। आज CAB का हर प्रगतिशील, चिंतक व्यक्ति विरोध कर रहा है। ये सरकार हमारे भाई-बहनों, दोस्तों के लिए कितना भयानक बिल लेकर आ रही है। जिनका आज़ादी के आंदोलन में रत्ती भर योगदान नही, अब वो तय कर रहे हैं कि इस देश में कौन रहेगा और कौन नही। याद रखिएगा, ये सरकार आपको भी नही छोड़ेगी। CAB क्या है, इसके बारे में जानिए, समझिए और फैसला कीजिये गलत है या ठीक। कहीं ऐसा न हो कि जब आपका नम्बर आए, तो आपके लिए लड़ने वाला कोई न हो। ये सत्ता आपने गलत हाथों में सौंप दी है। आप महंगाई, महंगी शिक्षा, महिला सुरक्षा के लिए बात क्यों नही करते। मुझे बहुत अफसोस है कि आपकी ये चुप्पी देश को बर्बाद करेगी।
अभी भी कुछ नही बिगड़ा। आइए, हम साथ मिलकर हुक्मरानों को चुनोतियाँ दें, इन्हें सवाल करें और अपने हिस्से की लड़ाई लड़ें ताकि देश बर्बाद होने से बच जाए और हमारी आने वाली पीढ़ियाँ इस देश में आज़ादी से खुशहाल जीवन जी लें।
महक भारती
अभी भी कुछ नही बिगड़ा। आइए, हम साथ मिलकर हुक्मरानों को चुनोतियाँ दें, इन्हें सवाल करें और अपने हिस्से की लड़ाई लड़ें ताकि देश बर्बाद होने से बच जाए और हमारी आने वाली पीढ़ियाँ इस देश में आज़ादी से खुशहाल जीवन जी लें।
महक भारती

3 Comments
Thank you very much brother
ReplyDeletewelcome dear sister
DeleteThank you very much brother
ReplyDelete